खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी पहुंचे। प्रतिकूल मौसम में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हुई। मुख्यमंत्री टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेंगे। इसके बाद घायल श्रमिकों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे।
#पीपलकोटी #चमोली #पुष्करसिंहधामी #रेस्क्यूऑपरेशन #उत्तराखंड