पट्टी: डेईडीह धौरहरा गांव में पति ने पहली पत्नी के रहते दूसरी महिला से की शादी, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव की निवासिनी कंचन ने पट्टी पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के पांच साल बाद और एक बच्ची होने के बावजूद उसके पति ने दूसरी महिला को घर ले आया है और उसके साथ रह रहा है। कंचन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं और उनकी एक छोटी बेटी भी