जनसत्ता दल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पट्टी विधानसभा कार्यालय पर किया ध्वजारोहण
नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं ने लिया संकल्प
#प्रतापगढ़ पट्टी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसत्ता दल युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के उड़ैयाडीह रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। ध्वजारोहण के बाद नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सभी युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। दिनेश तिवारी ने कहा कि युवा देश और समाज की ताकत हैं, इसलिए उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।
#pratapgarh #pratapgarh_up_72 #PratapgarhDistrict Dineshpbh Tiwari Adv Dinesh Tiwari
Patti, Pratapgarh | Aug 15, 2026