थल-मुंसियारी मार्ग पर खौफनाक मंजर, जिंदगी और मौत के बीच फंसे लोग
पिथौरागढ़। थल-मुंसियारी मार्ग पर ला झेकला के पास भारी भूस्खलन के बाद हालात बेहद खतरनाक नजर आए। तेज बहाव के साथ मलबा और पानी सड़क पर आने के कारण मार्ग पर आवाजाही जोखिम भरी हो गई। सड़क बंद होने और दूसरी ओर फंसे लोगों के सामने रास्ता पार करने की मजबूरी दिखाई दी।
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला उफनते नाले और मलबे के बीच से रास्ता पार करती नजर आती है। इस दौरान वह बाल-बाल बचती दिखाई देती है। जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
लगातार बारिश के बीच जब पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और नालों के उफान का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि संवेदनशील स्थानों पर समय रहते सुरक्षा इंतजाम और प्रभावी निगरानी कितनी मजबूत है।
अगर किसी स्थान पर मलबा और पानी लगातार सड़क पर आ रहा था, तो वहां लोगों की आवाजाही रोकने, बैरिकेडिंग करने और सुरक्षि�