Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

माननीय मुख्यमंत्री बिहार के निर्देशानुसार दिनांक 21 जुलाई 2026 को जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित "सहयोग शिविर" के अंतर्गत जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य के द्वारा नावानगर प्रखंड अंतर्गत परमानपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करना है। उन्होंने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि विवाद, चापाकल, नल-जल, विद्युत एवं कृषि फार्मर आईडी सहित सभी प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक आवेदन की सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि एवं आवेदकों को प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करते हुए 30 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सूचना ससमय संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए। अंत में जिला पदाधिकारी ने आमजनों से अपील की कि वे अपने प्रखंड में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राप्त करें। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

5k views | Buxar, Bihar | Jul 23, 2026

MORE NEWS

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब

बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही।

आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇

#Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

बक्सर ब्लड बैंक पर 6 बड़े सवाल! 😳 डोनर को पानी तक खुद खरीदने का आरोप, रेड क्रॉस अध्यक्ष भी बोले- व्यवस्था खराब बक्सर सदर अस्पताल के रक्त अधिकोष की व्यवस्था पर ब्लड बक्सर ने 6 गंभीर सवाल उठाए हैं। पानी, एसी-पंखे, एंटीसीरा, ऑनलाइन और वास्तविक ब्लड स्टॉक में अंतर, रक्तदान शिविरों में देरी और वर्षों से बंद ब्लड सेपरेशन यूनिट को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। प्रियेश के आरोपों के समर्थन में सुमित मानसिंहका, पंकज मानसिंहका, शादाब आलम समेत अन्य लोगों ने इसे रक्तदाताओं का मनोबल गिराने वाली व्यवस्था बताया। वहीं रेड क्रॉस अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने भी व्यवस्थाओं को खराब बताते हुए सिविल सर्जन के स्तर से पहल नहीं होने की बात कही। आप बताइए - रक्तदाताओं के लिए ऐसी व्यवस्था पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? 👇 #Buxar #BuxarTopNews #BiharNews #BuxarNews #BloodBank #BloodDonation #BloodDonor #BloodBuxar #SadarHospital #BiharNewsToday #ViralNews #BreakingNews #LocalNews #Bihar #BloodDonationCamp #Healthcare #HealthNews

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

गांव के बाहर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिला आधार कार्ड... इलाके में मचा हड़कंप .. खबर कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Aug 16, 2026