Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image

लायंस क्लब खरसिया सिटी का 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान, छात्राओं को दी पौधों की देखभाल की सीख ▪️शासकीय बालिका छात्रावास परसकोल में 51पौधे रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश खरसिया। अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब खरसिया सिटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय बालिका छात्रावास, परसकोल परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत एम.आर. फैमिली द्वारा स्वर्गीय माता मणि देवी की स्मृति में संकल्पित 1100 पौधों के वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छात्रावास परिसर में 51 पौधे लगाए गए। वहीं छात्राओं को पर्यावरण की जानकारीदी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए टी-गार्ड का उपयोग करने का आग्रह किया गया, ताकि पौधे सुरक्षित रहकर बड़े वृक्ष बन सकें। लायन ऋषि अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति लोगों में जनजागरूकता बढ़ाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। वहीं क्लब अध्यक्ष लायन संजय अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति पौधे लगाकर उनकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा। ▪️इनकी रही उपस्थिति कार्यक्रम में लायन ऋषि अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल, लायन रामनारायण सोनी, लायन सुंदरमल, राकेश गायत्री, संजय गुप्ता, संजय गुप्ता पत्रकार, प्रधान पाठक सिदार जी, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती सरिता पटेल सहित स्कूल स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन रामनारायण सोनी 'संटी' ने किया। अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Kharsia, Raigarh | Jul 18, 2026