नरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार ने शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा कार्यालय परिसर 🇮🇳
उजियारपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नरेगा कार्यालय परिसर में कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार ने पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता, अखंडता एवं विकास में सभी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #उजियारपुर #नरेगा #मनरेगा #कार्यक्रमपदाधिकारी #महेशकुमार #तिरंगा #ध्वजारोहण #देशभक्ति #समस्तीपुर #IndependenceDay #Ujiarpur #MGNREGA #StreamBihar