
गरीब परिवार के लिए मसीहा बने राजू सहनी, दिवंगत पत्तीलाल सहनी के परिवार को दी मदद। समस्तीपुर/उजियारपुर। रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड संख्या-9 में लंबी बीमारी के बाद पत्तीलाल सहनी के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अंतिम संस्कार के बाद परिवार कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा था। परिवार की परेशानी की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता राजू सहनी ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को आवश्यक घरेलू एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे परिवार को इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके। राजू सहनी की पहल की स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि जरूरतमंद परिवार के दुख में साथ खड़ा होना ही सच्ची इंसानियत है। मौके पर पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद सहनी, महेश सहनी, विजय सहनी, देवेन्द्र सहनी, मुकेश कुमार सहनी, दीपक सहनी, शंकल सहनी और बांबी कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। #राजूसहनी #समस्तीपुर #उजियारपुर #रामचंद्रपुरअंधैल #पत्तीलालसहनी #समाजसेवा #मानवता #गरीबपरिवार #जरूरतमंदोंकीमदद #सामाजिकसरोकार #मानवसेवा #समस्तीपुरन्यूज #उजियारपुरन्यूज #BiharNews #StreamBihar
Ujiarpur, Samastipur | Aug 14, 2026

“सरकार से एहसान या भीख नहीं, संवैधानिक अधिकार की मांग” — KSR कॉलेज बचाने को लेकर कुणाल कुमार का ऐलान, 16 अगस्त से सरायरंजन से पटना तक पैदल यात्रा। समस्तीपुर/सरायरंजन। KSR कॉलेज को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की प्रस्तावित रूट से बचाने की मांग को लेकर चर्चित सामाजिक चेहरा कुणाल कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। 11 अगस्त 2026 को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सरकार से किसी एहसान या भीख की मांग नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार और जनहित की मांग है। कुणाल कुमार ने घोषणा की कि 16 अगस्त 2026 से सरायरंजन से पटना तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान जन्दाहा और हाजीपुर में रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पैदल यात्रा में शामिल होकर KSR कॉलेज को बचाने की मुहिम को मजबूती देने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुणाल कुमार ने बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं सरायरंजन के विधायक विजय कुमार चौधरी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि अपने संबंधी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे की रूट में बदलाव कराया गया, जिसके कारण KSR कॉलेज के प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पूर्व में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रहे प्रवीण कुमार को चुनाव के दौरान सरायरंजन का रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया, जिससे उपमुख्यमंत्री को लाभ पहुंचाया गया। हालांकि, ये सभी आरोप कुणाल कुमार द्वारा लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। संबंधित पक्ष का जवाब सामने आने पर खबर में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जा सकता है। अब KSR कॉलेज को बचाने की मांग को लेकर 16 अगस्त से शुरू होने वाली पैदल यात्रा पर लोगों की नजर है। कुणाल कुमार ने इसे जनहित और संवैधानिक अधिकार की लड़ाई बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है। #KSRCollege #KSRCollegeBachao #KunalKumar #Sarairanjan #Samastipur #GreenfieldExpressway #GreenFieldExpressway #BiharNews #SamastipurNews #SarairanjanNews #Patna #PaidalYatra #KSRCollegeBachaoAndolan #VijayKumarChoudhary #BiharPolitics #JanAdhikar #SamvidhanikAdhikar #जनहित #संवैधानिकअधिकार #कॉलेजबचाओ #सरायरंजन #समस्तीपुर #बिहार_न्यूज़ #StreamBihar
Ujiarpur, Samastipur | Aug 11, 2026

#दलसिंहसराय एनएच-28 पर थाना क्षेत्र के डैनी चौक के पास शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान को जा रहे मां बेटे की स्कूटी को अनियंत्रित हाइवा और ट्रक ने कुचल दिया। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे युवक चाँदचौर पूर्वी पंचायत के जनकपुर वार्ड 9 निवासी उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र मनीष कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। #Nh #Dalsinghsarai #दलसिंहसराय #BREAKING #समस्तीपुर #bihar
Dalsinghsarai, Samastipur | Jul 24, 2026

उजियारपुर अंचल कार्यालय की बदहाली: फ़र्श पर बैठे फरियादी, व्यवस्था पर उठे सवाल. समस्तीपुर के उजियारपुर अंचल कार्यालय में फरियादियों को बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग फ़र्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतज़ार करने को मजबूर हैं। आमजन का आरोप है कि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे लोगों में नाराज़गी है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से व्यवस्था सुधारने, पर्याप्त बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा जनसुनवाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने की मांग की है। #Ujiarpur #Samastipur #Bihar #UjiarpurAnchal #PublicGrievance #CivicIssues #GroundReport #StreamBihar #BiharNews #जनसुनवाई #समस्तीपुर #उजियारपुर #बिहारसमाचार #StreamBiharNews
Ujiarpur, Samastipur | Jul 23, 2026

#समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1259 लीटर विदेशी शराब जब्त,एक गिरफ्तार बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में समस्तीपुर मध्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव निवासी दिलीप राय के घर पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वैन से 1259 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है.जबकि मुख्य आरोपी दिलीप राय फरार हो गया।
Dalsinghsarai, Samastipur | Jul 23, 2026