भीलवाड़ा: 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत विधायक अशोक कोठारी के निवास पर तिरंगा लहराया गया
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम् ' के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज भीलवाड़ा के यशस्वी विधायक अशोक कोठारी के निवास स्थान पर गरिमामय वातावरण में तिरंगा ध्वज लगाने का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी थे।