#kullu श्राद्ध पक्ष में सतीश राणा ने बेसहारा गौधन के लिए दान की पूरी गाड़ी धाम
देसी चैनल कुल्लू
श्राद्ध पक्ष के चलते सतीश जनरल स्टोर के मालिक सतीश राणा ने बेसहारा बेजुबानों की सेवा के लिए पूरी गाड़ी धाम दान कर सराहनीय पहल की। उन्होंने गौधन के लिए फीड, गुड़, चने, चावल, तेल, नमक तथा विभिन्न प्रकार की दालों सहित अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की।
इस सेवा कार्य के लिए गौ सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष शेरा नेगी ने सतीश राणा और उनके पूरे परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सतीश राणा द्वारा शुरू की गई यह पहल अन्य लोगों को भी गौसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देगी।
शेरा नेगी ने कहा कि जब तक ऐसे दानी सज्जन गौ सेवा रक्षा दल के साथ जुड़े हैं, तब तक गौधन की सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने सभी दानी सज्जनों और गौभक्तों से भी बेजुबानों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
Shera Negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Oct 5, 2026