Public App Logo
Profile Picture

देसी चैनल कुल्लू

@drthakur075
171Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺कुल्लू साइंस स्कूल के वार्षिक समारोह में बच्चों ने मचाई धूम
नन्हे-मुन्नों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अभिभावकों ने भी जमकर लिया हिस्सा
कुल्लू। कुल्लू साइंस स्कूल का वार्षिक समारोह स्माइल रिजॉर्ट में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। समारोह में स्कूल के नन्हे-मुन्ने और बड़े बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर अभिभावक भी खुद को रोक नहीं पाए और कार्यक्रम में जमकर नाचे।
समारोह की मुख्य अतिथि ऑस्ट्रिया की समाजसेवी बिकी सोरीज रहीं। वहीं प्रसिद्ध बागवान टीकम ठाकुर, रविंद्र पाल, ताराचंद कौशिक सहित कई गणमान्य लोग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
Kullu Science School 
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> मणिकर्ण-कसोल पंचायत के जै नाला में नन्दी महाराज फंसे, रेस्क्यू अभियान जारी।

देसी चैनल कुल्लू 
मणिकर्ण-कसोल पंचायत के जै नाला में एक नन्दी महाराज नाले में गिरने के बाद बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रात होने के कारण टीम को अभियान अस्थायी रूप से रोककर वापस लौटना पड़ा। नन्दी के लिए घास और पानी की व्यवस्था मौके पर कर दी गई है। नन्दी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दमकल विभाग की फायर फाइटर टीम, स्थानीय लोग और गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू की टीम मिलकर प्रयास करेगी। टीम के अनुसार नन्दी को बाहर निकालने के लिए लगभग पूरा दिन लग सकता है।

गौ सेवा रक्षा दल की टीम ने कहा कि नन्दी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Shera negi 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺कुल्लू में सीपीआईएम का धरना-प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, 
सीपीआईएम ने उठाए जनहित के मुद्दे, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जताया विरोध।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची केंद्रीय टीम, नुकसान का लिया जायजा

मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम ने बुधवार को दौरे के दूसरे दिन मनाली, बंजार और आनी क्षेत्र के विभिन्न आपदा प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
🔺मनाली के सहारा वृद्धाश्रम में यंग वेलफेयर क्लब 15 मील ने बांटी राशन व राहत सामग्री
50 से 60 बुजुर्गों को बांटी राशन व जरूरी सामग्री, ग्रामीणों ने भी दिया सहयोग

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> 🔺कुल्लू में किसानों की कर्ज माफी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे कर्ण देव बौद

देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंची केंद्रीय टीम

*कुल्लू, 29 सितंबर मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन से जिला कुल्लू में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम मंगलवार को कुल्लू पहुंची। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जिला के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
दो साल से बदहाल सरची की मुख्य सड़क, करोड़ों खर्च के दावों के बावजूद हालात जस के तस: शौरी
 देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
🔺मानवी शर्मा की पहल पर आयोजित कार्यशाला की अभिभावक ने की सराहना, बच्चों की परवरिश को लेकर बताया उपयोगी
🔺बदलती दुनिया में बच्चों की परवरिश और शिक्षा पर मनाली में कार्यशाला, एसपी कुल्लू रहे मुख्य अतिथि 
सोशल एक्टिविस्ट मानवी शर्मा की पहल, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा
बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और बेहतर परवरिश पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूKullu PolicePooja KashyapD R Thakur Kullu
🔺बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए शुरुआती उम्र से सही खान-पान जरूरी : डॉ. एकता सूद
Video 11
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> बजयंत्रियों का मानदेय रोकने का नहीं है किसी को हक:- ओम प्रकाश शर्मा 
बजयंत्रियों को पैसा पहले दशहरे को मिलना चाहिए,

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
🙏🏻 मदद की अपील 🙏🏻

<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> लगघाटी के दड़का गांव के 14 वर्षीय युवक दिनेश कुमार कैंसर से पीड़ित हैं। उनका उपचार चंडीगढ़ PGI में चल रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दिनेश के इलाज का खर्च उठाना माता राधा देवी के लिए बेहद कठिन हो रहा है।

ऐसे में आप सभी दानी सज्जनों एवं समाजसेवियों से विनम्र निवेदन है कि इस बेटे के इलाज के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहायता जरूर करें। आपकी छोटी-सी मदद भी दिनेश के उपचार में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

🙏🏻 आइए, मिलकर दिनेश के इलाज में सहयोग करें।
🌹 आपकी मदद एक परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है। 🙏🏻👏🏻

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Video 14
<nis:link nis:type=tag nis:id=manali nis:value=manali nis:enabled=true nis:link/> विश्व रेबीज दिवस पर मनाली में 200 से अधिक कुत्तों का टीकाकरण,
मनाली स्ट्रेज़ की सातवीं वर्षगांठ पर विशेष अभियान, अब तक 2,300 कुत्तों को लगी वैक्सीन
रेबीज की रोकथाम के लिए मनाली स्ट्रेज़ की मुहिम, गांव-गांव पहुंच रही टीम

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Evening Bulletin 
कुल्लू में रेबीज दिवस पर जागरूकता अभियान, 2600 आवारा कुत्तों का टीकाकरण

मतदाता सूची के मुद्दे पर कुल्लू कांग्रेस का विरोध मार्च, सीईसी के इस्तीफे की मांग

थासीभ्रा में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

4 अक्टूबर को देवसदन में होगा ‘एक शाम पंछी जी के नाम’ कार्यक्रम

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूD R Thakur KulluPooja Kashyap
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कुल्लू में कांग्रेस का विरोध मार्च, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लू
गौधन की सेवा के लिए मिसाल बने मौहल के समाजसेवी सोनू, रोजाना एकत्र करते हैं सब्जियां
मौहल में सब्जियों की दुकान चलाने वाले सोनू भाई गौधन की सेवा के लिए रोजाना सब्जियां एकत्र करके रखते हैं और जरूरतमंद गौधन तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। उनका यह सेवा भाव अन्य दुकानदार भाइयों के लिए भी प्रेरणा का संदेश है।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने सभी सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों से बचने वाली उपयोगी सब्जियां गौधन की सेवा के लिए आगे बढ़कर दें। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बेजुबानों के लिए बड़ी मदद बन सकते हैं।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने सोनू भाई सहित सभी दानी सज्जन साथियों और गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौधन की सेवा में टीम लगातार प्रयासरत है और समाज के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गौ सेवक: खूब राम, गंगा राम, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, टिकम राम, छापे राम नेगी, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू खूब राम, किशन सिंह, मन्नत नेगी, प्रदीप ठाकुर, हरीश नेगी, विपिन ठाकुर, विपिन शर्मा, विनय सूद, संजय कुमार, प्रतीक्षा ठाकुर, कृष्ण नेगी, ललित शर्मा, पिंकू भण्डारी, हुक्म राम, अमर भण्डारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चन्द्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चन्द्रा महंत, पूर्ण चंद, रोहित बिष्ट, गुलाब बिष्ट और गिरी राज बिष्ट सहित पूरी टीम।

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूShera negiD R Thakur Kullu
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=Kullu nis:enabled=true nis:link/> केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस,
'वोट चोरी' के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन,
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फुंका पुतला।

Gopal Singh Thakur Parveen Thakur 
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=Kullu nis:enabled=true nis:link/> कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ,
 सड़कों पर उतरी कांग्रेस — 
'वोट चोरी' के विरोध में जोरदार किया धरना-प्रदर्शन,
प्रदर्शन को संबोधित करते बंजार कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर,

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू में छह माह में 2,600 आवारा कुत्तों का रेबीज टीकाकरण
डॉ. अमित शर्मा ने दी जानकारी, जिले के चार मंडलों में मनाया गया विश्व रेबीज दिवस
रेबीज के प्रति जागरूकता और आवारा कुत्तों के टीकाकरण पर दिया जोर
माय भारत सेवा पखवाड़ा के तहत बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा कुल्लू द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

युवाओं को सेवा, स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (माय भारत) द्वारा 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2026 तक देशभर में माय भारत सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है । इसी कड़ी में जिला कुल्लू मुख्यालय से सटे खराहल घाटी के थासीभ्रा गाँव में दिनांक 27 सितम्बर 2026 रविवार को बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा द्वारा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया । यह अभियान मेरा युवा भारत कुल्लू (हि०प्र०), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित किया गया । इस अभियान के दौरान युवक मण्डल के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान करते हुए गाँव के रास्तों, नालियों एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की । रास्तों पर फैले कूड़ा-कचरे के साथ कांटों एवं झाड़ियों को हटाया गया । वहीं, कचरे के कारण बंद पड़ी नालियों की सफाई कर पानी की निकासी को भी सुचारू किया गया । बिजलेश्वर युवक मण्डल के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कुछ समय से गाँव के विभिन्न स्थानों पर कूड़ा-कचरा जमा होने तथा नालियों के बंद होने के कारण ग्रामीणों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । इसी समस्या के समाधान और माय भारत सेवा पखवाड़ा को जनसेवा एवं जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से युवक मण्डल ने विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया । अभियान को सफल बनाने के लिए युवक मण्डल के सदस्यों ने गाँव के प्रत्येक घर में जाकर ग्रामीणों से अभियान में शामिल होने का आग्रह किया । युवक मण्डल की इस पहल पर ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग दिया और बड़ी संख्या में लोग स्वच्छता अभियान में शामिल हुए । सामूहिक प्रयास से गाँव के रास्तों एवं नालियों से गंदगी हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया । इस अवसर पर बिजलेश्वर युवक मण्डल के सदस्यों ने अभियान में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि माय भारत सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं एवं समाज को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का अवसर है । यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, गली और गाँव की स्वच्छता की जिम्मेदारी स्वयं उठाए, तो स्वच्छ एवं सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है । उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा-कचरा रास्तों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें । इस अभियान में बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा कुल्लू के अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष रोहित, सचिव पुनीत, वित्त सचिव मोहित, सदस्य उत्तम चन्द, नरेंदर कुमार, सुमित, चुनी लाल, नरेश कुमार, पदम सिंह व निशांत कुमार उपस्थित रहे ।
*जारीकर्ता:- उत्तम चन्द*
*(पूर्व अध्यक्ष, बिजलेश्वर युवक मण्डल, थासीभ्रा जिला कुल्लू)*
*बंजार में 10.39 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार*

दिनांक 22/23.09.2026 की मध्यरात्रि को जिला डिटेक्शन सेल, बंजार की टीम द्वारा धामण पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई थी । तलाशी के दौरान बालीचौकी एवं सिल्ह, बंजार निवासी दो युवकों के कब्जे से 10.39 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी । इस संदर्भ में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सैंज में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

उपरोक्त अभियोग में अन्वेषण के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, प्राप्त तथ्यों तथा उनकी निशानदेही के आधार पर मामले में संलिप्त पाए गए 30 वर्षीय युवक, निवासी गांव पुखरी, डाकघर ब्रैहिण, तहसील सैंज को आज दिनांक 27.09.2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 28.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।

सैंज पुलिस द्वारा मामले में मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति नेटवर्क तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है । मामले में आगामी अन्वेषण नियमानुसार जारी है ।

देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूKullu Police
<nis:link nis:type=tag nis:id=kullu nis:value=kullu nis:enabled=true nis:link/> विश्व पर्यटन दिवस पर जाणा वॉटरफॉल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, 
स्थानीय समुदायों ने किया श्रमदान
देसी चैनल कुल्लू जाणा/नगर
विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत जाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाणा वॉटरफॉल में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नगर के निर्देशानुसार इस महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल को स्वच्छता अभियान हेतु विशेष रूप से चिन्हित किया गया था, जिसके तहत आज पूरे वॉटरफॉल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई की गई।
ग्राम पंचायत जाणा के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन हमारे क्षेत्र की रीढ़ है और प्राकृतिक सौंदर्य को संजोए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ पंचायत की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय ढाबा संचालकों, पट्टू व पारंपरिक उत्पाद विक्रेताओं और रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इसके साथ ही क्षेत्र की महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने भी आगे आकर श्रमदान किया और भारी मात्रा में कचरा व प्लास्टिक एकत्रित कर उसका उचित निपटारा सुनिश्चित किया।
प्रधान लक्ष्मण ठाकुर ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी व्यवसायियों, मातृशक्ति और स्थानीय ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि के प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त रखना ही यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा सत्कार है। उन्होंने सभी व्यापारियों और पर्यटकों से भी भविष्य में स्वच्छता नियमों की पालना करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू