#hanumangarh हनुमानगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 17 करोड़ रुपये कीमत की नशीली और प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ टाउन पुलिस और जिला विशेष टीम ने सिंधी मोहल्ले में एक गोदाम पर दबिश दी। एसपी बी आदित्य ने प्रेस वार्ता करते हुए पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की पुलिस ने गोदाम से कुल 4 लाख 12 हजार 332 टैबलेट-कैप्सूल जब्त किए गए। जिनमें एनडीपीएस घटक वाली 32 टैबलेट्स भी शामिल हैं। पुलिस ने एक वाहन भी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान मनप्रीत सिंह, विनोद कुमार और पप्पु सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध सप्लाई करते थे। मामले में थाना हनुमानगढ़ टाउन में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में दवाइयों की सप्लाई के स्रोत और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।
#BreakingNews #hanumangarh #rajasthan
Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 17, 2026