Public App Logo
Profile Picture

हनुमानगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़

@hanumangarh_breaking
337Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/> पंचायतीराज के लिए आरक्षण लॉटरी स्थगित
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>  वार्ड 48 से राहुल मिश्रा ‘टीनू’ की दावेदारी के चर्चे तेज, नगर परिषद चुनाव को लेकर हनुमानगढ़ में सियासी हलचल तेज

🔴 वार्ड नंबर 48 से राहुल मिश्रा ‘टीनू’ के चुनाव लड़ने की पूरी संभावना
🔴 समर्थकों के बीच संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चाएं हुई तेज
🔴 कल होने वाली लॉटरी के बाद वार्ड के आरक्षण की स्थिति होगी स्पष्ट
🔴 आरक्षण की स्थिति साफ होते ही राहुल मिश्रा ‘टीनू’ की दावेदारी पर लगेगी अंतिम मुहर
🔴 वार्ड 48 का चुनाव इस बार हो सकता है खासा दिलचस्प
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> अमित चौधरी के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर, 653 यूनिट रक्त हुआ संग्रह,1157 लोगों ने कराया पंजीकरण

<nis:link nis:type=tag nis:id=bjpnews nis:value=BJPNEWS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpgovernment nis:value=BJPGovernment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> दिनांक 16.08.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज !!

◆ नगीना बाई पहुंचीं अमित चौधरी जन्मदिन पर बधाई देने
◆ भाजपा नेता अमित चौधरी के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचीं नगीना बाई
◆ सियासी रिश्तों में नया मोड़ या महज शिष्टाचार? 
◆ मुलाकात के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
◆ नगीना बाई की अमित चौधरी से मुलाकात बनी शहर की सियासी चर्चा का केंद्र
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> अटल जी की पुण्यतिथि और भाजपा नेता अमित चौधरी के जन्मदिन पर कल 13वां विशाल रक्तदान शिविर
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh: nis:value=Hanumangarh: nis:enabled=true nis:link/> नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव एपीओ,निदेशक स्वायत्त शासन विभाग जुईकर प्रतीक चन्द्रशेखर ने किए आदेश जारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> मनरेगा के मुद्दों पर मजदूरों का आक्रोश,27 अगस्त को कलेक्टर पर होगा बड़ा प्रदर्शन ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> अटल जी की पुण्यतिथि और भाजपा नेता अमित चौधरी के जन्मदिन पर कल 13वां विशाल रक्तदान शिविर, भाजपा युवा नेता साहिल बलाडिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं का घर-घर जनसंपर्क, युवाओं से रक्तदान की अपील, रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में उत्साह, बलाडिया बोले—रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं ...

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpnews nis:value=BJPNEWS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpgovernment nis:value=BJPGovernment nis:enabled=true nis:link/>
• देशभक्ति के रंग में रंगा हनुमानगढ़, 'सरफ़रोशी की तमन्ना' की गूंज के बीच शान से लहराया तिरंगा" 
• 80वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य जिला स्तरीय समारोह एनएमपीजी महाविद्यालय में 
• हनुमानगढ़ सबसे तेज गति से विकास की राह पर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रहा अग्रणी भूमिका : श्री सुमित गोदारा 
• उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 60 खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यक्तियों का सम्मान 

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> हनुमानगढ़, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन हनुमानगढ़ टाऊन स्थित राजकीय एनएमपीजी महाविद्यालय खेल प्रांगण में हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत प्रातः 9 बजे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री श्री सुमित गोदारा द्वारा ध्वजारोहण करने से हुई। इसके साथ ही राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मुख्य समारोह से पूर्व प्रात 8:00 बजे कलेक्टर निवास, जिला परिषद एवं कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।  मुख्य समारोह में मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा आरएसी, जिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एसपीसी एवं स्काउट-गाइड द्वारा मार्च पास्ट एवं बैंड का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री उम्मेदी लाल मीणा द्वारा महामहिम राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

*स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा*

समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सेठ राधाकृष्ण बिहाणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा "कण-कण में गूंजे जै-जै राजस्थान", नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा "वंदे मातरम्" नृत्य तथा नवज्योति मूक-बधिर एवं अंध विद्यालय द्वारा "सरफरोशी की तमन्ना" की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा वी.एम. पब्लिक स्कूल एवं वी.एम. गर्ल्स स्कूल, सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, डी.ए.वी. सेंटेनरी स्कूल, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल, पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फोर्ट के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, योगासन, नशा मुक्ति संदेश, पंजाबी लोकनृत्य एवं "रंग दे बसंती" जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इस मौके पर नगर परिषद, जिला परिषद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, वन विभाग, सरस डेयरी द्वारा आकर्षक विकास झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 

*हनुमानगढ़ सबसे तेज गति से विकास की राह पर, विकसित भारत के निर्माण में निभा रहा अग्रणी भूमिका : श्री सुमित गोदारा*

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में जिलेवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 1947 में आजादी के समय दुनिया के अनेक देशों को भारत के लोकतंत्र की सफलता पर संदेह था, लेकिन आज भारत न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर उभरा है, बल्कि पिछले 80 वर्षों में लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में तख्तापलट और तानाशाही देखने को मिली, जबकि भारत में लोकतंत्र निरंतर सशक्त हुआ और तिरंगा विश्वभर में सम्मान के साथ लहराया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के वन नेशन-वन इलेक्शन के विजन को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने राजस्थान में वन स्टेट-वन इलेक्शन की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने वाला क्रांतिकारी कदम बताया।

*भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति*

श्री गोदारा ने कहा कि आजादी के समय भारत एक गरीब और पिछड़ा देश था, लेकिन सरकारों के प्रयासों तथा विशेष रूप से पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जिस गति से देश आगे बढ़ रहा है, वह दिन दूर नहीं जब भारत 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा।

उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ भी विकास की नई इबारत लिख रहा है। अमृतसर-जामनगर ग्रीन एक्सप्रेस-वे जैसे बड़े राष्ट्रीय प्रोजेक्ट जिले से गुजर रहे हैं, नहरों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है और भविष्य में आर्थिक प्रगति के साथ जिले में हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे तेज गति से विकास करने वाले जिलों में हनुमानगढ़ अग्रणी है।

*युवाओं के सपनों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध, रिकॉर्ड गेहूं खरीद से किसानों को लाभ*

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पेपर लीक पर प्रभावी अंकुश लगाया है और उठाए गए ठोस कदमों से राज्य में पिछले ढाई वर्षों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा विकसित भारत में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि अन्न के कटोरे हनुमानगढ़ ने कृषि क्षेत्र में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रबी विपणन सीजन में राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ अतिरिक्त बोनस देकर पूरे प्रदेश में सर्वाधिक 8.77 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हनुमानगढ़ जिले से की। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ उद्योग, आधारभूत संरचना और अन्य क्षेत्रों में भी जिला तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

*—मुख्य समारोह में यह रहें मौजूद*

इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री श्री सुमित गोदारा सहित जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक श्री बी आदित्य, विधायक श्री गणेश राज बंसल, जनप्रतिनिधि श्री अमित चौधरी, श्री प्रमोद डेलू, पूर्व नगरपरिषद सभापति श्री सुमित रणवां, एडीएम श्री उम्मेदी लाल मीणा, एडिशनल एसपी श्रीमती राजकंवर सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे। 

*— उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 60 खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और व्यक्तियों का सम्मान*

समारोह के दौरान वीरांगनाओं, लोकतंत्र सेनानियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 60 खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में हैंडबॉल खिलाड़ी निशा, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्पना, सपना, निकिता चौधरी, मनस्वी, रूपाली जांगिड़, पल्लवी, दिव्या ज्योति एवं नीतू, इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए चयनित हर्षिका बंसल, राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित हिमांगी शेखावत, प्रिया सोनी, लक्ष्य अरोड़ा एवं सलोनी, एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) रावतसर के संचालक भजन लाल, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत राहुल, चित्रकार गणेश सोलंकी, समाजसेवी प्रिया शर्मा एवं नरेश कुमार, योग शिक्षक कुलदीप खिलेरी, ईमानदारी का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले गुरमीत सिंह, समाजसेवी दीपक जुलाहा, अध्यापिका सफिया प्रवीण, चिकित्सक डॉ. विकास पारीक, सेवानिवृत्त सैनिक प्रतिनिधि नायक चंद्रपाल भोभिया, सूचना सहायक भोजराज यादव एवं प्रवेंद्र सिंह, वरिष्ठ कंपाउंडर बलवीर सिंह खालिया, छात्रावास अधीक्षक प्रेम कुमार, सहायक कर्मचारी सरोज कंवर, सहायक रजिस्ट्रार इन्द्रजीत बिश्नोई, प्रवर्तन निरीक्षक मनीष सिंगला, अध्यापक खुशदीप सिंह, मनमोहन शर्मा, मुराद खान एवं अजय कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी इकबाल सिंह, प्रलेश यादव एवं बलवीर सिंह, वरिष्ठ फीटर दुलीचंद, सफाई कर्मचारी मुकेश कुमार, महिला पर्यवेक्षक रजनी, परिवहन निरीक्षक पवन कुमार चुघ, वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार एवं विवेक शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर धर्मवीर बैरवा, आशा सहयोगिनी नाककोरी एवं उर्मिला शर्मा, लैब टेक्नीशियन कमल गोस्वामी, कनिष्ठ सहायक प्रेम कुमार एवं संतोष सिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रिया भाम्भू, सूचना सहायक विकास शर्मा, अस्पताल प्रशासक सुनील कुमार शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. जगदीश चंद्र, ऑफिस कानूनगो विरेंद्र पारीक, पशुधन निरीक्षक रमेश कुमार एवं अजनिता, नायब तहसीलदार हरीश नैन तथा ब्लॉक साक्षरता कॉर्डिनेटर नरेन्द्र कस्वां शामिल हैं। कार्यक्रम का समापन नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ हुआ।
____
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> दिनांक 15.08.2026 को जिला हनुमानगढ़ में निम्न अधिकारीगण सेक्टर सुपरवाईजर चेकिंग अधिकारी  एवं सर्किल चैकिंग अधिकारी रहेंगे। रात्रि में किसी प्रकार की सहायता के लिए निम्न अधिकारियो से संपर्क कर सकते हैं। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarhpolice nis:value=Hanumangarhpolice nis:enabled=true nis:link/>
🇮🇳 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 🇮🇳

हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा राष्ट्रीय पर्व को उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarhpolice nis:value=hanumangarhpolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> मनरेगा समस्याओं को लेकर 27 अगस्त को होगा विशाल प्रदर्शन ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> : टाउन के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी मुस्ताक अली टाक का निधन

आज दोपहर 2 बजे टाउन स्थित कब्रिस्तान में मुस्ताक अली टाक को किया जाएगा सुपुर्दे खाक,पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप सहित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू और कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने जताया शोक,राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी मुस्ताक अली टाक की रही खास पहचान,मुस्ताक अली टाक के पुत्र अमजद अली टाक भी समाजसेवा के क्षेत्र में हैं सक्रिय...
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> मुख्यमंत्री के दौरे से पहले नेताओं की हिरासत के विरोध में जनवादी नौजवान सभा ने फूंका पुतला ...

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreelsシ nis:value=viralreelsシ nis:enabled=true nis:link/> Government of Rajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> मुख्यमंत्री के श्रीगंगानगर दौरे से पहले NSUI जिलाध्यक्ष ईशानवीर मान हिरासत में!

पुलिस कार्रवाई को लेकर NSUI ने जताई कड़ी नाराजगी,मुख्यमंत्री के आगमन से पहले हिरासत में लेने पर उठे सवाल,NSUI ने बताया लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत कार्रवाई,सवाल—क्या सरकार युवाओं के विरोध से डर गई-?,NSUI बोली—विरोध और असहमति अपराध नहीं, जनता का अधिकार है!
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> मुख्यमंत्री के दौरे से पहले नेताओं की हिरासत के विरोध में जनवादी नौजवान सभा ने फूंका पुतला

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpnews nis:value=BJPNEWS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> निकाय चुनाव को लेकर रिंग ग्रुप राजस्थान ने कसी कमर,आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वाले प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान

हनुमानगढ़। रिंग ग्रुप राजस्थान की बैठक गुरुवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में आयोजित हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर चर्चा की गई तथा सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में आमजन की प्रमुख समस्याओं की सूची तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रशांत सोनी ने कहा कि रिंग ग्रुप राजस्थान के सदस्य शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं और लगातार आमजन के संपर्क में रहते हैं। इसके चलते शहर की वास्तविक समस्याओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों की जानकारी संगठन के सदस्यों के पास है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनावों को देखते हुए अब इन समस्याओं को व्यवस्थित रूप से एकत्रित कर प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर में सड़क, सफाई, पेयजल, सीवरेज, यातायात, स्ट्रीट लाइट सहित कई मूलभूत समस्याएं हैं, जिनके समाधान की आमजन लंबे समय से मांग कर रहा है। इसके अलावा युवाओं से जुड़े रोजगार, खेल, शिक्षा और अन्य विषयों को भी प्रमुखता से सूचीबद्ध किया जाएगा। बैठक में तय किया गया कि ग्रुप के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर समस्याओं की जानकारी जुटाएंगे और उनकी सूची तैयार करेंगे।
प्रशांत सोनी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में रिंग ग्रुप किसी व्यक्ति विशेष के बजाय आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देगा। जो नेता शहर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने तथा युवाओं की हर समस्या में उनके साथ खड़े रहने की बात करेगा और उसे धरातल पर लागू करने का भरोसा देगा, रिंग ग्रुप राजस्थान उसी के समर्थन पर विचार करेगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान केवल वादों के बजाय आमजन के हित में काम करने की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण होगी। संगठन द्वारा शहरवासियों की समस्याओं और युवाओं की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही तय करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में आगामी दिनों में वार्ड स्तर पर संपर्क अभियान चलाने, समस्याओं का संकलन करने तथा संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रशांत सोनी, नासिर ख़ान, अर्जुन शाक्य, दर्शित मोदी, आदिल ख़ान, वाजिद ख़ान, अशरफ़ जोइया, मुक़्क़दर अली, यादविन्दर सिंह सेखों, अनिल जाखड़, गुरलाल सिंह, कार्तिक शर्मा, करण शाक्य, सोहेल ख़ान, लवली, यूनस अली, प्रिंस सोनी, तरुण सोनी, संजय सांसी, कुलदीप जम्मू, हरमन सिंह, संदीप कुमार, विक्की कलवा, धीरज सोनी एवं विजय राजपूत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> नोहर विधानसभा क्षेत्र के डुमासर और भोगराना गांवों में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय विधायक अमित चाचाण ने विकास कार्यों का उद्घाटन कर ग्रामीणों को सौगात दी

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> हनुमानगढ़ जिला प्रमुख सामान्य महिला के लिए आरक्षित ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> 17 अगस्त को हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर कार्यालय में निकलेगी वार्डों के आरक्षण की लॉटरी ..!!

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthan nis:value=rajasthan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=Hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpgovernment nis:value=BJPGovernment nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> | बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी सफलता 30 दिनों में 200 गुमशुदा मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> 14 अगस्त को अनूपगढ़ पहुंचेंगे CM भजनलाल शर्मा,होगा विरोध ...
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> हनुमानगढ़ जिले में 32 नवनियुक्त चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों को दी ज्वाइनिंग,हर घर तिरंगा अभियान के तहत नवनियुक्त कार्मिकों को तिरंगा प्रदान कर जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया

<nis:link nis:type=tag nis:id=hanumangarh nis:value=hanumangarh nis:enabled=true nis:link/> DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan  Bhajanlal Sharma  CMO Rajasthan
<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=breakingnews nis:enabled=true nis:link/> | चूरू सांडवा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बाढ़सर के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार घायल हो गया।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=churu nis:value=churu nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lionexpress nis:value=lionexpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breaking nis:value=breaking nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lionnews nis:value=lionnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bike nis:value=bike nis:enabled=true nis:link/>