बदायूं के बिसौली में दबंगई: सरवा गांव में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो वायरल
बदायूं (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सरवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और लाठी-डंडे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग खुलेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा गया है कि गांव में अभी भी कानून के बजाय लाठी के बल पर फैसला करने की परंपरा चल रही है।
Hardoi, Hardoi | Aug 16, 2026