समस्तीपुर रेल पुलिस ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस से 137 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेल पुलिस ने सरयू-यमुना एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की रात गाड़ी संख्या 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस के मार्गरक्षण दल ने कोच संख्या B4 में गेट के पास शौचालय के बल में लावारिस अवस्था में रखे 8 पिठू बैग और 2 प्लास्टिक के झोले बरामद किए।
तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब मिली, जिसमें 180 एमएल और 750 एमएल की कुल 137.25 लीटर शराब शामिल है। बरामद शराब पर निर्माण एवं बिक्री राज्य उत्तर प्रदेश अंकित है।
बरामद शराब को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल थाना समस्तीपुर को सुपुर्द किया गया। मामले में रेल थाना समस्तीपुर कांड संख्या 179/26, दिनांक 17 अगस्त 2026 दर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रेल पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब ट्रेन के जरिए कहां ले जाई जा रही थी और इसे ट्रेन में लावारिस छोड़ने वाले लोग कौन हैं।