मुजफ्फरपुर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) जिला कमिटी के बैनर तले छात्र-युवा अधिकार मार्च निकाला गया। मार्च शहीद जुब्बा सहनी स्मारक स्थल से शुरू होकर शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचेगा, जहां मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।
SFI ने छात्र-युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखने का निर्णय लिया है। संगठन की प्रमुख मांगों में TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करना, 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द करना, बिहार SSC इंटर लेवल परीक्षा की तिथि घोषित करना, रद्द की गई AEDO परीक्षा को अविलंब आयोजित करना तथा लाइब्रेरियन की बहाली का नोटिफिकेशन जारी करना शामिल है।