सहरसा में SP ने प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का किया निरीक्षण, अनुशासन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया जोर
सहरसा। मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, विक्रम सिहाग के द्वारा पुलिस केंद्र, सहरसा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परेड के अनुशासन, वेश-भूषा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
वहीं, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षु सिपाहियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
#Saharsa #SaharsaPolice #BiharPolice #PoliceTraining #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026