Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Firozabad
Breaking
किया
Politics
Yogi
Biharnews
kosisamachaar
Previous slide
Next slide
सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा स्थान में आरती में शामिल श्रद्धालु..
Kahara, Saharsa
| Oct 13, 2026
MORE NEWS
सहुरिया पंचायत के तरहा गांव के पवन मिस्त्री रंगीनियां में बेहश अवस्था में पड़ा हुआ है। कृपया उनके परिजनों को सूचित करे और दिये गये नंबर पर संपर्क करें:- 84340 33727
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
सहरसा में SP ने प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का किया निरीक्षण, अनुशासन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया जोर सहरसा। मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, विक्रम सिहाग के द्वारा पुलिस केंद्र, सहरसा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड के अनुशासन, वेश-भूषा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षु सिपाहियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। #Saharsa #SaharsaPolice #BiharPolice #PoliceTraining #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
सिमरी बख्तियारपुर के बड़ी दुर्गा स्थान से माँ दुर्गा आरती लाइव:-
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
बिहार में ‘संकल्प’ डैशबोर्ड और ‘समन्वय’ पोर्टल का शुभारंभ, 48 विभागों के कार्यों की होगी निगरानी पटना। मुख्य सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में ‘संकल्प’ डैशबोर्ड एवं ‘समन्वय’ पोर्टल का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के सभी 48 विभागों के कार्यों और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाना है। इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभागीय कार्यों एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इससे कार्यों की समीक्षा और निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा करने की दिशा में प्रशासनिक समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है। #SamriddhBihar #ViksitBharat #BiharNews #DigitalGovernance #सुशासन
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर DM दीपेश कुमार ने की समीक्षा बैठक, कोषांगों के अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सहरसा। आगामी बिहार विधान परिषद के 006 कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर मंगलवार, 13 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित तैयारियों एवं विभिन्न कोषांगों की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना था। #Saharsa #BiharNews #KoshiGraduateElection2026 #ElectionCommission #कोसीसमाचार
Kahara, Saharsa | Oct 13, 2026
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छपरा के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया निर्देश जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री रौशन कुमार ने आज संध्या छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंकज सिनेमा रोड, नगरपालिका चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक, तेलपा स्टैंड एवं श्यामचक स्थित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पंडालों के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए मजबूत बल्ले अथवा स्टील पिलर से बैरिकेडिंग करने तथा प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पंडालों में दिन एवं रात्रि के समय कार्यक�
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छपरा के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन का दिया निर्देश जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री रौशन कुमार ने आज संध्या छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पंकज सिनेमा रोड, नगरपालिका चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक, तेलपा स्टैंड एवं श्यामचक स्थित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पंडालों के अंदर एवं बाहर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए मजबूत बल्ले अथवा स्टील पिलर से बैरिकेडिंग करने तथा प्रवेश एवं निकास द्वार अलग-अलग रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पंडालों में दिन एवं रात्रि के समय कार्यकर्ताओं की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर को सभी बड़े पंडालों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्युत विभाग को सभी पंडालों का विद्युत ऑडिट कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने तथा भवन प्रमंडल को पंडालों की संरचनात्मक मजबूती का प्रमाण पत्र प्राप्त कराने का निर्देश दिया गया। अग्निशमन पदाधिकारी को नियमित रूप से पंडालों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पूजा आयोजकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026
ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा मासिक निरीक्षण में चौबीसों घंटे निगरानी के साथ दिए अन्य निर्देश छपरा जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने मंगलवार को सदर प्रखंड के समीप स्थित ईवीएम वेयरहाउस का संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ईवीएम की सुरक्षा, भंडारण व्यवस्था और निगरानी तंत्र का जायजा लेते हुए संबंधित मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इन्वेंट्री रजिस्टर का अवलोकन किया और वेयरहाउस में रखी ईवीएम मशीनों के स्टॉक का मिलान करते हुए भंडारण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने परिसर में प्रवेश नियंत्रण, मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि वेयरहाउस में वर्तमान में रेडी-टू-यूज ईवीएम मशीनें रखी गई हैं। ऐसे में इनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। मशीनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सीलबंद अवस्था में डबल लॉक सिस्टम के तहत सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष से निगरानी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था चौबीसों घंटे सक्रिय रहनी चाहिए तथा सुरक्षा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि का नियमित रिकॉर्ड लॉग बुक में दर्ज किया जाए। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और सभी निर्धारित प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, कांग्रेस के फिरोज इकबाल, लोजपा (रा) के मृत्युंजय कुमार, सीपीआई एमएल के अखिलेश कुमार, भवन प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
Saharsa, Bihar | Oct 13, 2026