Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

*"घर में घुसकर नाबालिग पर तेजाब फेंकने का प्रयास, 6 के खिलाफ तहरीर"* *पहले भी 10 मुकदमे दर्ज, पुलिस से सुरक्षा की मांग* #बरेली।* थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर मोहल्ला घेर जाफर खां में शुक्रवार को 6 लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और बलवा करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने SSP को तहरीर देकर FIR दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है। घेर जाफर खां निवासी गुलशन बी पत्नी रईस बाबू ने बताया कि 25 जुलाई को इरफान, सुभान, इमरान पुत्रगण आसिफ बरेलवी, अंजुम पत्नी आसिफ, मेहनाज और फराह पुत्री आसिफ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर घर में घुसकर गाली-गलौज की और कहा "आज तेरा परिवार खत्म कर देंगे।" पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसकी नाबालिग बेटी नूर फातिमा और उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया। इसी दौरान तीनों युवकों ने नाबालिग को जबरन खींचने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। गुलशन का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से जनपद के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। 22 जून को भी इन्होंने घर में लगे कैमरे तोड़कर हमला किया था। 28 जून को भी मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार की घटना के बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी लिया है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि "मुकदमा वापस लो वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।" इससे परिवार दहशत में है। *पुलिस का पक्ष*: थाना बारादरी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। #Bareillynewslive

Bareilly, Bareilly | Jul 25, 2026

MORE NEWS

ख़बरें और भी हैं देखते रहिए द लीडर हिंदी....

ख़बरें और भी हैं देखते रहिए द लीडर हिंदी....

Bareilly, Bareilly | Aug 16, 2026

श्री नागचंद्रेश्वर दर्शन - महाकाल, उज्जैन 🙏🏻
विश्व का इकलौता श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर जिसके पट साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं! 🔱🐍
साल में केवल 1 दिन (नाग पंचमी) खुलने वाले उज्जैन के प्रसिद्ध श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के दिव्य दर्शन!  

नागपंचमी का पावन पर्व तो हर साल आता है, लेकिन पूरे 7 साल बाद यह दुर्लभ महासंयोग बना है जब नागपंचमी और सावन सोमवार (बाबा महाकाल की तीसरी सवारी) एक ही दिन पड़ रहे हैं।
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे शिखर (मंजिल) पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के कपाट साल में केवल एक बार 24 घंटे के लिए ही खोले जाते हैं। मान्यता है कि यहां भगवान शिव उमा-महेश्वर स्वरूप में नागों के साथ विराजमान हैं और इस दुर्लभ स्वरूप के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
इस महासंयोग पर दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुँच रहे हैं।
📍 स्थान: श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
🕒 कपाट खुलेंगे: 16 अगस्त, रात 12 बजे
🕒 कपाट बंद होंगे: 17 अगस्त, रात 12 बजे
हर हर महादेव! 🙏जय नागचंद्रेश्वर!
#नागपंचमी #naagpanchmi #mahakal #ujjain   #mahakaleshwar #MadhyaPradesh 
#नागपंचमी #naagpanchami2026 
#नाग_पंचमी #naagpanchmi

श्री नागचंद्रेश्वर दर्शन - महाकाल, उज्जैन 🙏🏻 विश्व का इकलौता श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर जिसके पट साल में सिर्फ एक दिन खुलते हैं! 🔱🐍 साल में केवल 1 दिन (नाग पंचमी) खुलने वाले उज्जैन के प्रसिद्ध श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के दिव्य दर्शन! नागपंचमी का पावन पर्व तो हर साल आता है, लेकिन पूरे 7 साल बाद यह दुर्लभ महासंयोग बना है जब नागपंचमी और सावन सोमवार (बाबा महाकाल की तीसरी सवारी) एक ही दिन पड़ रहे हैं। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे शिखर (मंजिल) पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के कपाट साल में केवल एक बार 24 घंटे के लिए ही खोले जाते हैं। मान्यता है कि यहां भगवान शिव उमा-महेश्वर स्वरूप में नागों के साथ विराजमान हैं और इस दुर्लभ स्वरूप के दर्शन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस महासंयोग पर दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुँच रहे हैं। 📍 स्थान: श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन 🕒 कपाट खुलेंगे: 16 अगस्त, रात 12 बजे 🕒 कपाट बंद होंगे: 17 अगस्त, रात 12 बजे हर हर महादेव! 🙏जय नागचंद्रेश्वर! #नागपंचमी #naagpanchmi #mahakal #ujjain #mahakaleshwar #MadhyaPradesh #नागपंचमी #naagpanchami2026 #नाग_पंचमी #naagpanchmi

Bareilly, Bareilly | Aug 16, 2026

#KanwarYatra #Sawan2026 #BareillyBhandara #AdvYogeshBhole #BholeParivar #LalPhatakBareilly #HarHarMahadev #BoleBhandari #KanwarSewa #BhandaraBareilly
Kanwar Yatra Bareilly Lal Phatak Bareilly Bhandara Adv Yogesh Bhole Bareilly Mahaveer Bhole Bheemsen Bhole Satyapal Bhole Makhan Lal Bhole Sunny Bhole Rajat Bhole Arjun Bhole Mukesh Bhole Kunwar Sen Bhole Suraj Bhole   Abhishek Bhole Raju Bhole Ashok Bhole Akash Bhole Sawan Kanwar Bhandara Bareilly News Shiv Bhakti Bhajan Kanwar Sewa Shivir Bareilly

#KanwarYatra #Sawan2026 #BareillyBhandara #AdvYogeshBhole #BholeParivar #LalPhatakBareilly #HarHarMahadev #BoleBhandari #KanwarSewa #BhandaraBareilly Kanwar Yatra Bareilly Lal Phatak Bareilly Bhandara Adv Yogesh Bhole Bareilly Mahaveer Bhole Bheemsen Bhole Satyapal Bhole Makhan Lal Bhole Sunny Bhole Rajat Bhole Arjun Bhole Mukesh Bhole Kunwar Sen Bhole Suraj Bhole Abhishek Bhole Raju Bhole Ashok Bhole Akash Bhole Sawan Kanwar Bhandara Bareilly News Shiv Bhakti Bhajan Kanwar Sewa Shivir Bareilly

Bareilly, Bareilly | Aug 16, 2026