भरतपुर: बारैठा बांध का एक गेट 2 फीट खोला गया, 502 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है
बयाना में स्थित भरतपुर जिले के सबसे बड़े बांध बारैठा का एक गेट शनिवार रात खोल दिया गया। बांध का गेज 27.5 फीट पहुंच गया है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश के बाद बांध में पानी की तेज आवक हो रही है। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद कुकुन्द नदी के किनारे बसे गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।