Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
dpronalanda
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
82 views |
Nalanda, Bihar
| Sep 29, 2026
MORE NEWS
स्वच्छता ही सेवा 2026 | बिहारशरीफ नगर निगम, नालन्दा भारत सरकार के “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर 2026 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में “सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “सम्मान सफाई मित्रों का, संकल्प स्वच्छ भारत का” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का हाइब्रिड मोड में बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री कृत्यानंद रंजन, नगर आयुक्त, बिहारशरीफ तथा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के माननीय सदस्यगण श्री धनंजय कुमार उर्फ़ पप्पू यादव, श्री संजय कुमार आजाद एवं श्री विनोद रविदास द्वारा स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता इकाई से जुड़े सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री शम्स रज़ा, उप नगर आयुक्त, बिहारशरीफ, माननीय वार्ड पार्षदगण, नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा अपने आसपास एवं नगर क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूकता एवं प्रतिबद्धता की शपथ ली गई। सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के प्रति बिहारशरीफ नगर निगम सदैव प्रतिबद्ध है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा के द्वारा आज दिनांक 30/09/2026 को आयुर्विद्या पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में उच्च विद्यालय बेलदार बीघा एवं श्री गांधी आश्रम उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजगीर में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया. इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम के बारे में सविस्तार बताया गया।इसमें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar State Health Society, Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। दिनांक 30 सितंबर 2026 .......................................... जिला कृषि कार्यालय, नालंदा के तत्वावधान में आज आत्मा सभागार, नालंदा में Fertilizer Sale Application System (FSAS) App के संबंध में जिले के सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को FSAS App के सुचारू संचालन, उर्वरक बिक्री की ऑनलाइन प्रक्रिया तथा इससे संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए थोक, खुदरा उर्वरक विक्रेताओं एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम NFL के प्रतिनिधि द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को FSAS App के उपयोग एवं संचालन के संबंध में गहन एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि FSAS App के माध्यम से उर्वरक बिक्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। विक्रेताओं को ऐप में लॉग-इन करने, आवश्यक विवरण दर्ज करने, उर्वरक के स्टॉक एवं बिक्री से संबंधित प्रविष्टियां करने तथा बिक्री प्रक्रिया के दौरान आवश्यक डिजिटल प्रक्रियाओं का पालन करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नोडल पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण के दौरान खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को ऐप के विभिन्न फीचर्स एवं कार्यप्रणाली का प्रायोगिक प्रदर्शन (डेमो) भी कराया गया, ताकि विक्रेता वास्तविक परिस्थितियों में इसका सफलतापूर्वक उपयोग कर सकें। प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि उर्वरक की बिक्री से संबंधित सभी आवश्यक विवरणों की सही एवं समय पर प्रविष्टि की जाए, जिससे उर्वरक के स्टॉक एवं बिक्री की जानकारी अद्यतन एवं पारदर्शी बनी रहे। विक्रेताओं को FSAS App के संचालन के दौरान आने वाली संभावित तकनीकी समस्याओं, उनके समाधान तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों द्वारा ऐप के संचालन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका नोडल पदाधिकारी द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नितेश कुमार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उर्वरक बिक्री व्यवस्था में डिजिटल प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से उर्वरक के स्टॉक एवं बिक्री की बेहतर निगरानी, पारदर्शिता में वृद्धि तथा किसानों तक उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी। जिला कृषि कार्यालय द्वारा सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का समुचित उपयोग करते हुए FSAS App का नियमित एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, उर्वरक बिक्री से संबंधित सभी आवश्यक प्रविष्टियों को सही तरीके से दर्ज करते हुए डिजिटल व्यवस्था को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। यह नयी प्रणाली दिनाँक 01/10/2026 से नालंदा जिला में चालू की जाएगी। किसानों से अपील की गई है है कि नयी प्रणाली को अपनाए तथा किसी भी तरह की समस्या आने पर किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करें. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बतलाया गया हैं प्रत्येक प्रखंड और जिला स्तर पर किसान हेल्पलाइन की स्थापना की जा रही हैं, इससे किसानों और खुदरा उर्वरक दुकानदारों को किसी भी तरह की समस्या का निराकरण करने में सुविधा होगी. प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को FSAS App के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें ऐप के माध्यम से उर्वरक बिक्री की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया गया। जिला कृषि कार्यालय, नालंदा द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में उर्वरक बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित एवं प्रभावी बनाना तथा खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को डिजिटल प्रणाली के अनुरूप दक्ष बनाना रहा। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India Department of Agriculture, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026
*जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30.09.2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, नालंदा के द्वारा मा किसान कॉलेज shohsarai में कुल 60छात्र/छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रानी कुमारी सिन्हा सहायक प्रबंधक (योजना) के द्वारा छात्रों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, इन योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंकज कुमार राम सिंगल विंडों ऑपरेटर, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, नालंदा के द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar बिहार कौशल विकास मिशन
Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा। .................................................... नालंदा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ करीब 4,000 खिलाड़ी ले रहे भाग, 24 खेल स्पर्धाओं में होगा प्रतिभा का प्रदर्शन बिहारशरीफ (नालंदा), 30 सितंबर 2026 : जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप विकास आयुक्त, नालंदा (DDC) सुश्री सारा अशरफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी (DSO)-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी ने प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं खेल क्लबों से लगभग 4,000 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत कुल 24 खेल स्पर्धाएं निर्धारित की गई हैं। इनमें से 18 खेल स्पर्धाओं का संचालन आज से विभिन्न खेल मैदानों में शुरू हो गया है, जबकि शेष स्पर्धाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम एवं समय-सारणी के अनुसार चरणबद्ध रूप से कराया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतिभावान खिलाड़ियों के निष्पक्ष चयन के लिए विभिन्न खेलों में निर्णायक मंडल एवं तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। आयोजन को सफल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सभी खेल स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। तीन दिवसीय इस खेल प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो रहा है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Sports Authority of India Sports of Bihar Department of Sports, MYAS, Government of India Bihar State Sports Authority - BSSA
Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026
प्रेस विज्ञप्ति नालंदा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा। ................................................ ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में माताओं को पोषण एवं संतुलित आहार की दी गई जानकारी बिहारशरीफ (नालंदा), 30 सितंबर 2026 : आंगनवाड़ी केंद्रों पर माताओं एवं बच्चों के बीच पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत बिहारशरीफ सदर परियोजना अंतर्गत केंद्र संख्या-38, अंबेर संगतपर आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं को बच्चों के लिए ऊपरी आहार की आवश्यकता एवं संतुलित भोजन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती एवं धात्री माताओं से पोषण संबंधी विषयों पर संवाद कर उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सदर श्रीमती पूनम कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका श्रीमती रजनी कुमारी सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित थीं। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar ICDS Directorate Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 30, 2026
राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा के द्वारा आज दिनांक 29/09/2026 को आयुर्विद्या पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में किसान उच्च विद्यालय, धरहरा एवं श्री गांधी +2 उच्च विद्यालय, सिलाव में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया. इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम के बारे में सविस्तार बताया गया।इसमें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar State Health Society, Bihar Bihar Health Department Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026
Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Environment, Forest & Climate Change, Govt. of Bihar Rajgir Wildlife Safari Department of Tourism, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 29, 2026