जोगली में घर की दीवार के पास मिला खतरनाक कॉमन करैत, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
जोगली निवासी रविंद्र चिमटे के मकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर की दीवार के किनारे एक खतरनाक कॉमन करैत सांप छिपा हुआ दिखाई दिया। सांप दिखाई देने की सूचना पर सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक करैत का रेस्क्यू किया।