रांची : गांधी जयंती के अवसर पर रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के मक्का गांधी मैदान में मेला का आयोजन किया गया। मेला में नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आए कलाकार नितेश कच्छप ,कयूम अब्बास एवं सोनी कुमारी के साथ डांसरो ने अपने नृत्य व अपने कला को मेला में प्रस्तुत किया और मेला देखने आए लोगों को मनोरंजन कराया। मेला में ईख, खिलौने, मिठाई की दुकान लगी हुई थी और मेला में काफी भीड़ देखी गई। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार सहित अन्य अतियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मेला में दशरथ यादव , शंकर साहू, तस्लीम अंसारी, बलराम साहू, राजू गोस्वामी, ज्योति शंकर साहू, कुंवर यादव सहित कई गणमान्य लोग मेला देखने पहुंचे हुए थे। मेला के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष धनंजय साहू, सचिव इम्तियाज अंसारी, कोषाध्यक्ष नंदलाल पहान, कमल किशोर ठाकुर समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। इधर मक्का के गांधी जयंती के मेला में टाना भगत स्वतंत्रता सेनानी स्व : नांदो चांदो साहू के पौत्र मक्का निवासी ज्योति शंकर साहू को मेला कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।#virlvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Oct 3, 2026