बुढ़मू : गांधी जयंती के अवसर पर बुढ़मू पंचायत के बुढ़मू गांव में ग्राम प्रधान शशिकांत मुंडा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान सभी लोगों ने गांधी जी के बताए राह पर चलने का संकल्प लिया एवं सभी लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। मौके पर जलसहिया अबीता देवी, पंचायत सेवक रेखा इंदवार, प्रदीप साहू, पवन ठाकुर समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।#viralvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Oct 2, 2026