काली तलाई के पास भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, वनरक्षक गंभीर घायल।।
श्योपुर में काली तलाई क्षेत्र में अभी हाल ही में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह घिसटते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल की पहचान रवि भदौरिया, निवासी भिंड के रूप में हुई है, जो श्योपुर वन विभाग में वनरक्षक के पद पर पदस्थ बताए जा रहे हैं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे अमित श्रीवास्तव पत्रकार और रवीना शर्मा पत्रकार द्वारा घायल को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया,जहां उनका उपचार जारी है, साथ ही देहात थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी गई।
#श्योपुर #sheopur #चंबलटीवी #JansamparkMP #LiveNews #livenewshindi #newseason #MadhyaPradesh #vijaypur #breakingnews #Beerpur #HindiNews #chambaltv #newsupdate #समाचार #newsfeed #news #खबर #मुरैना #Chambalnews