रुद्रप्रयाग के माधव हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड केंद्र का जिला निरीक्षण एवं अनुश्रवण समिति द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। सभी नियमों के अनुसार व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। केंद्र का पंजीकरण मई में हुआ था और अब जिले में कुल सात अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं।