Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
No video available

लापरवाह नगर परिषद जन प्रतिनिधि के आने से पहले रंगरोगन की झांकी बाजी में जुटी#वेक्सिनेशन_महाअभियान2

Mandsaur, Mandsaur | Aug 25, 2021

MORE NEWS

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत
जिले भर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद गुर्जर का किया लाल कालीन स्वागत

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह मच्छोपूरिया, मदनलाल राठौर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रशिक्षण प्रभारी गणपतसिंह आंजना, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा जिला महामंत्रीगण शिवराजसिंह राणा, विजय सुराना, महेश जूनवाल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा बन्ना, भाजपा नेता निहालचंद मालवीय,  एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर आदि कि गरीमामय उपस्थित में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कि और से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिला पदाधिकारीयों के साथ भाजपा किसान मोर्चा के नवनीयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर का शाल, भाजपा दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवनीयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा अपने स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी, गृहमंत्री अमित शाह जी सहीत पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन कि मजबूती के लिये कार्य करूंगा।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की आधारशिला किसान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, फसल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों को तकनीक और बाजार से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। किसान कल्याण भाजपा की प्राथमिकताओं में सदैव रहा है।

किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मेरा प्रयास रहेगा कि देश के प्रत्येक किसान तक केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचे और किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जाए। देश के गांव, खेत और किसान को मजबूत किए बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को गांव-गांव और खेत-खेत तक और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। किसानों के साथ संवाद, कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा युवा किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने मंदसौर सहित पूरे मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर किसान हित और राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंदसौर जिले और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से देशभर के किसानों को नई दिशा मिलेगी। संगठन को उनका मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह मच्छोपूरिया, मदनलाल राठौर ने भी नवनियुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को शुभकामनाए दी।

इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल कियावत, भाजपा जिला पदाधिकारीगण गौरव अग्रवाल, जीवन शर्मा, सुनील जैन, पुलकित पटवा, जगदीश गुर्जर, प्रितेश चावला, आशीष गुप्ता, अंकित सोनी, निलेश जैन, राजेश नामदेव, हिम्मत डांगी, रामरतन आटेला, मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार, अरविंद सारस्वत, नेपालसिंह सिसौदिया, सुमित सेन, गोपाल पाटीदार, राकेश पाटीदार, नरेश चंदवानी, बंटी चौहान, महेन्द्र परिहार, मंडल पदाधिकारी अमन फरकया, धमेंद्र जटिया, नरेन्द्र पंवार, कैसरीमल जटिया, बंशीलाल राठौर, मनोहर काबरा, गोपालसिंह शक्तावत, शिवनारायण गुर्जर, पुष्पेन्द्र भावसार, अशोक करनावट, तेजपालसिंह धाकडी, शेहजाद पटेल, आशीष गौड, भावना पमनानी, बब्बू पमनानी, रमेश ग्वाला, कन्हैयालाल सोनगरा,  दलपलसिंह डांगी, पियूष जैन, हेमंत सोलंकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से मध्यप्रदेश के साथ-साथ मंदसौर जिले का गौरव बढ़ा है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर का जिला भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत जिले भर के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद गुर्जर का किया लाल कालीन स्वागत मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेत्रत्व में जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह मच्छोपूरिया, मदनलाल राठौर, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष धीरज पाटीदार, भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रशिक्षण प्रभारी गणपतसिंह आंजना, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, भाजपा जिला महामंत्रीगण शिवराजसिंह राणा, विजय सुराना, महेश जूनवाल, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश काला, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा बन्ना, भाजपा नेता निहालचंद मालवीय, एवं नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर आदि कि गरीमामय उपस्थित में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा कि और से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिला पदाधिकारीयों के साथ भाजपा किसान मोर्चा के नवनीयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर का शाल, भाजपा दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनीयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा अपने स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, वह मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी, गृहमंत्री अमित शाह जी सहीत पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ संगठन कि मजबूती के लिये कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन की आधारशिला किसान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को आधुनिक बनाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, फसल उत्पादन को बढ़ावा देने तथा किसानों को तकनीक और बाजार से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। किसान कल्याण भाजपा की प्राथमिकताओं में सदैव रहा है। किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मेरा प्रयास रहेगा कि देश के प्रत्येक किसान तक केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी पहुंचे और किसानों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाया जाए। देश के गांव, खेत और किसान को मजबूत किए बिना विकसित भारत का संकल्प पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को गांव-गांव और खेत-खेत तक और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। किसानों के साथ संवाद, कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा युवा किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने मंदसौर सहित पूरे मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल मेरी नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर किसान हित और राष्ट्रहित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मंदसौर जिले और मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से देशभर के किसानों को नई दिशा मिलेगी। संगठन को उनका मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह मच्छोपूरिया, मदनलाल राठौर ने भी नवनियुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को शुभकामनाए दी। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल कियावत, भाजपा जिला पदाधिकारीगण गौरव अग्रवाल, जीवन शर्मा, सुनील जैन, पुलकित पटवा, जगदीश गुर्जर, प्रितेश चावला, आशीष गुप्ता, अंकित सोनी, निलेश जैन, राजेश नामदेव, हिम्मत डांगी, रामरतन आटेला, मंडल अध्यक्ष विनोद डगवार, अरविंद सारस्वत, नेपालसिंह सिसौदिया, सुमित सेन, गोपाल पाटीदार, राकेश पाटीदार, नरेश चंदवानी, बंटी चौहान, महेन्द्र परिहार, मंडल पदाधिकारी अमन फरकया, धमेंद्र जटिया, नरेन्द्र पंवार, कैसरीमल जटिया, बंशीलाल राठौर, मनोहर काबरा, गोपालसिंह शक्तावत, शिवनारायण गुर्जर, पुष्पेन्द्र भावसार, अशोक करनावट, तेजपालसिंह धाकडी, शेहजाद पटेल, आशीष गौड, भावना पमनानी, बब्बू पमनानी, रमेश ग्वाला, कन्हैयालाल सोनगरा, दलपलसिंह डांगी, पियूष जैन, हेमंत सोलंकि सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से मध्यप्रदेश के साथ-साथ मंदसौर जिले का गौरव बढ़ा है। सभी ने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 17, 2026

#महाकाल मंदिर में भीड़ से अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु बेहोश
#उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग क्षेत्र में कई महिलाएं, पुरुष और युवतियां बेहोश हो गए, जबकि कुछ कांवड़ियों को चोटें भी आईं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

#महाकाल मंदिर में भीड़ से अफरा-तफरी, कई श्रद्धालु बेहोश #उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग क्षेत्र में कई महिलाएं, पुरुष और युवतियां बेहोश हो गए, जबकि कुछ कांवड़ियों को चोटें भी आईं। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 17, 2026

🔴 LIVE | सामाजिक पत्रकारिता के लिए राजू परिहार सम्मानित

आज हमारे प्रिय मित्र एवं पत्रकार साथी भाई राजू परिहार को मंदसौर जिला गुजराती सेन समाज एवं प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा मंच से राजू भाई को यह सम्मान प्रदान किया गया।

राजू भाई, इस उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 💐👏

#राजूपरिहार, #श्रेष्ठपत्रकारसम्मान, #सामाजिकपत्रकारिता, #मंदसौर, #पत्रकारिता, #गुजरातीसेनसमाज, #प्रयासफाउंडेशन, #यशस्वीदुनिया

🔴 LIVE | सामाजिक पत्रकारिता के लिए राजू परिहार सम्मानित आज हमारे प्रिय मित्र एवं पत्रकार साथी भाई राजू परिहार को मंदसौर जिला गुजराती सेन समाज एवं प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा मंच से राजू भाई को यह सम्मान प्रदान किया गया। राजू भाई, इस उपलब्धि पर आपको हार्दिक बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 💐👏 #राजूपरिहार, #श्रेष्ठपत्रकारसम्मान, #सामाजिकपत्रकारिता, #मंदसौर, #पत्रकारिता, #गुजरातीसेनसमाज, #प्रयासफाउंडेशन, #यशस्वीदुनिया

Mandsaur, Mandsaur | Aug 17, 2026

कलेक्टर श्री सिंह ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी भ्रमण मार्ग का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने  राजसी पालकी एवं राजसी सवारी के मंदसौर शहर भ्रमण को लेकर निर्धारित रूट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपतिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ की बड़ी पुलिया, मंडी गेट, शुक्ला चौक, गणपति चौक, नयापुरा मार्ग, लक्कड़ पीठा चौराहा, गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड एवं घंटाघर क्षेत्र तक के संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया।

#Mandsaur 
#मंदसौर

कलेक्टर श्री सिंह ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी भ्रमण मार्ग का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी के मंदसौर शहर भ्रमण को लेकर निर्धारित रूट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक एवं सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपतिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ की बड़ी पुलिया, मंडी गेट, शुक्ला चौक, गणपति चौक, नयापुरा मार्ग, लक्कड़ पीठा चौराहा, गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड एवं घंटाघर क्षेत्र तक के संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया। #Mandsaur #मंदसौर

Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

CBN की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार भाग रहे तस्करों की पिकअप से 1,031 किलो डोडा चूरा जब्त

नीमच/चित्तौड़गढ़। नशा तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,031.580 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों द्वारा CBN की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास भी किया गया। हालांकि, अधिकारी पिकअप वाहन को पकड़ने में सफल रहे। वाहन में सवार आरोपी अंधेरे, भारी बारिश और दुर्गम पहाड़ी रास्ते का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

CBN प्रथम खंड के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने चित्तौड़गढ़ के पालचा-उदपुरा मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने और सरकारी वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की।

CBN टीम ने पीछा कर पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर घना अंधेरा, मूसलाधार बारिश और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद जब्त बोलेरो पिकअप को नीमच स्थित CBN कार्यालय लाया गया, जहां उसकी गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन में 51 एचडीपीई प्लास्टिक की बोरियां मिलीं, जिनमें कुल 1,031.580 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। CBN ने अवैध मादक पदार्थ और बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है।

CBN ने NDPS Act, 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही जांच के माध्यम से डोडा चूरा की सप्लाई के स्रोत, गंतव्य और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

CBN की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार भाग रहे तस्करों की पिकअप से 1,031 किलो डोडा चूरा जब्त नीमच/चित्तौड़गढ़। नशा तस्करी के खिलाफ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की मध्य प्रदेश इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,031.580 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान तस्करों द्वारा CBN की सरकारी गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास भी किया गया। हालांकि, अधिकारी पिकअप वाहन को पकड़ने में सफल रहे। वाहन में सवार आरोपी अंधेरे, भारी बारिश और दुर्गम पहाड़ी रास्ते का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। CBN प्रथम खंड के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की महिंद्रा बोलेरो पिकअप से बड़ी मात्रा में अवैध डोडा चूरा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने चित्तौड़गढ़ के पालचा-उदपुरा मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया। अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने और सरकारी वाहन को टक्कर मारने की कोशिश की। CBN टीम ने पीछा कर पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर घना अंधेरा, मूसलाधार बारिश और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद जब्त बोलेरो पिकअप को नीमच स्थित CBN कार्यालय लाया गया, जहां उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में 51 एचडीपीई प्लास्टिक की बोरियां मिलीं, जिनमें कुल 1,031.580 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। CBN ने अवैध मादक पदार्थ और बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया है। CBN ने NDPS Act, 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही जांच के माध्यम से डोडा चूरा की सप्लाई के स्रोत, गंतव्य और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Mandsaur, Mandsaur | Aug 16, 2026