बिहार: देवी सराय डकैती: छत्तीसगढ़ से दो गिरफ्तार, सोने के जेवरात व ₹4.72 लाख बरामद
Bihar, Nalanda | Aug 16, 2026 दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय स्थित राजीव रंजन के घर में बीते 3 अगस्त को हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दीपनगर थाना पुलिस और डीआईओ की संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती कांड में शामिल दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को नालंदा लाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ