#बिहाली में पुलिस की कार्रवाई, जाली नोटों के साथ एक युवक गिरफ्तार
विश्वनाथ जिले की बिहाली पुलिस ने रात में एक सफल अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में जाली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहाली थाने के प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम ने AR-01-7700 नंबर की अरुणाचल आधारित यात्री बस में तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान लखीमपुर जिले के बिहपुरिया गांव के रहने वाले मो. जमीरुल इस्लाम (21) नामक युवक को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 86,400 रुपये की असली भारतीय मुद्रा और 1,99,000 रुपये मूल्य के 398 जाली नोट बरामद किए गए।
#CM #highlight #flowers #police