बारुन: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, बारुण के बरुआ पुल के पास अज्ञात ट्रक ने रौंदा, मांग को लेकर हंगामा
बारुण थाना क्षेत्र स्थित बरुआ पुल के समीप एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में सफल रहा। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव निवासी शिवपूजन पासवान के पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।