आकांक्षी विकासखंड बाजना में नीति तारा टूलकिट का प्रशिक्षण संपन्न
विकास संकेतकों की नियमित समीक्षा एवं विश्लेषण के लिए प्रभावी इंटरफेस, प्रगति के आधार पर लिए जा सकेंगे निर्णायक कदम
भारत सरकार एवं नीति आयोग के निर्देशानुसार आकांक्षी विकासखंड योजना के अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड बाजना में नीति तारा टूलकिट के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में संबंधित अधिकारियों को तारा टूलकिट के उपयोग एवं इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।
आकांक्षी विकासखंड योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई तारा टूलकिट के माध्यम से विकासखंड से संबंधित विभिन्न संकेतकों (इंडिकेटर्स) का प्रभावी विश्लेषण एवं नियमित समीक्षा की जा सकेगी। टूलकिट में उपलब्ध इंटरफेस के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति की स्थिति को देखा जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाने में सुविधा मिलेगी।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि तारा टूलकिट के माध्यम से आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं संकेतकों की नियमित निगरानी की जा सकेगी। संकेतकों की प्रगति का विश्लेषण कर कमजोर क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनके बेहतर परिणाम के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने में भी यह टूलकिट उपयोगी होगी।
इस टूलकिट का प्रमुख उद्देश्य आकांक्षी विकासखंड में संचालित विकास कार्यों की प्रभावी निगरानी, परिणामों की नियमित समीक्षा तथा विभिन्न विकास संकेतकों में सुधार सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#jansampark #ratlam