Public App Logo
नागपंचमी के पावन अवसर पर राजस्थान के भीलवाड़ा से उज्जैन पहुंचे श्रद्धालु श्री गुलाब सिंह रेवाड़ी ने भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए और मंदिर में की गई दर्शन, स्वच्छता एवं श्रद्धालु सुविधाओं की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद दर्शन व्यवस्था सुचारु एवं सुलभ रही। पुलिस प्रशासन के सहयोग और श्रद्धालुओं के प्रति व्यवहार की भी उन्होंने प्रशंसा की। श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। #NagPanchami #Nagchandreshwar #Ujjain #Mahakal #UjjainDarshan #NagPanchami2026 #Shraddha #MahakalNagari - Umaria News