अशोक नगर: अशोकनगर में कल गूंजेगा देशभक्ति का रंग, कलेक्टर साकेत मालवीय करेंगे ध्वजारोहण
अशोकनगर में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को मोहरी राय खेल मैदान, नवीन कृषि उपज मंडी, तुमैंन रोड पर आयोजित होगा। मुख्य अतिथि कलेक्टर साकेत मालवीय सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट और मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण होगा। समारोह में पीटी प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।