महात्मा गांधी जी के जयंती और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, किया नमन
वहीं, पूर्व क्रिकेटर व बीआरसी के लेखापाल चंदन कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गांधी स्मारक में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने गांधी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान सूर्यपुरा के पूर्व क्रिकेटर एवं सूर्यपुरा बीआरसी में कार्यरत लेखापाल चंदन कुमार के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत चंदन कुमार को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Kargahar, Rohtas | Oct 2, 2026