अशोक नगर: पिपरिया गांव के पास बिजली के खंभों से तार काटते चोर गिरोह का एक सदस्य पकड़ा, 3 साथी अंधेरे में फरार
अशोकनगर के कचनार थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने पहुंचे चोरों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सोमवार रात करीब 10 बजे पिपरिया गांव के पास विद्युत ठेकेदार के कर्मचारियों ने खंभे से तार काटते एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन-चार साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके से पिकअप वाहन और कटे हुए तार बरामद किए गए हैं।