पितृपक्ष पर भावुक हुए सीएम धामी, पिता और पूर्वजों का किया विधि-विधान से श्राद्ध-तर्पण
खटीमा। पितृपक्ष के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ अपने पूजनीय पिताजी एवं समस्त पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध कर्म और तर्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ पुरोहितों के सानिध्य में पूजा-अर्चना कर पूर्वजों का स्मरण किया।
श्राद्ध एवं तर्पण के बाद मुख्यमंत्री ने गौमाता को ग्रास खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और भावनाओं का वातावरण रहा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूज्य पिताजी के विचार, संस्कार और आदर्श आज भी उनके जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं। उनके संस्कार उन्हें हर परिस्थिति में सत्य, निष्ठा और जनसेवा के कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्वजों का स्मरण केवल परंपरा नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और संस्कारों को आत्मसात करने का अवसर भी है।
@topfans Uttarakhand live 24 Pushkar Singh Dhami HighLight Harrish H Mehraa TopFans
#पुष्कर_सिंह_धामी #मुख्यमंत्री_धामी #पितृपक्ष #श्राद्ध #तर्पण #पूर्वज_स्मरण #खटीमा #उत्तराखंड #Uttarakhand #CMDhami #PushkarSinghDhami #PitruPaksha #Shraddha #Khatima #UttarakhandNews #BreakingNews #NewsUpdate