#अलीगढ AMU हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन का विवाद डीएम कार्यालय पहुंचा, दोनों पक्षों से मांगे दस्तावेज, कोल एसडीएम न्यायालय में होगी सुनवाई, AMU हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन का विवाद अब डीएम कार्यालय पहुंच गया है। शुक्रवार को एएमयू संपत्ति विभाग के अधिकारियों और प्रॉक्टर ने डीएम अविनाश कुमार से मुलाकात की। एएमयू का दावा है कि जमीन करीब 150 वर्षों से विश्वविद्यालय के पास है। वहीं नगर निगम और एएमयू के दावों के बाद दोनों पक्षों से दस्तावेज मांगे गए हैं। डीएम ने मामले को सुनवाई के लिए कोल एसडीएम न्यायालय भेज दिया है। अब दस्तावेजों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर फैसला होगा। फिलहाल जमीन किसी पक्ष के कब्जे में नहीं है।
#AMU #Aligarh #HorseRidingClub #LandDispute #AligarhNews
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026