#अलीगढ AMU जमीन विवाद पर शिक्षकों का बड़ा हमला, बोले- धोखे से कराई फेंसिंग, दस्तावेज हमारे पास; कोर्ट जाने की चेतावनी,अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई के बाद विवाद बढ़ गया है। AMUTA की आपात बैठक में शिक्षकों ने कार्रवाई को अवैध बताते हुए नगर निगम पर गुमराह करने का आरोप लगाया। सचिव डॉ. तुफैल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि बातचीत में कार्रवाई रोकने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में फेंसिंग करा दी गई। शिक्षकों का दावा है कि 1940 से जमीन AMU की है और दस्तावेज विश्वविद्यालय के पास मौजूद हैं। संघ ने 2022 में सेतु निगम द्वारा NOC लेने पर भी सवाल उठाए। AMUTA ने कोर्ट जाने और मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
#AMU #Aligarh #AMUTA #AMUlandDispute #AligarhNews
Koil, Aligarh | Aug 21, 2026