प्रेस विज्ञप्ति
नालंदा।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालंदा।
....................................................
जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा आयोजित जॉब कैम्प में 30 युवाओं का चयन
बिहारशरीफ, नालंदा। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जिला नियोजनालय, नालंदा के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर, बिहारशरीफ में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया गया।
इस जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र की नियोजक कंपनी Techmaa AI Innovation Pvt. Ltd. ने भाग लिया। कैम्प में कुल 101 युवाओं ने रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से भाग लिया, जिनमें से 30 युवाओं का चयन किया गया।
जिला नियोजनालय, नालंदा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा उन्हें निजी क्षेत्र में नियोजित करने के उद्देश्य से समय-समय पर जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इससे जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
बिहार कौशल विकास मिशन
7 views | Nalanda, Bihar | Oct 13, 2026