भिंड जिले के मेहगांव में महज पांच रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आटा पिसाई के पैसे को लेकर हुए झगड़े में चक्की संचालक ने ग्राहक का कान दांत से काट लिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#bhindbrekingnews