दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः 29,205 एवं 2,047 मतदाता पंजीकृत हैं।
जिला पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों का प्रशिक्षण समय-सीमा के भीतर पूरा कराने तथा प्रेक्षागृह को डिस्पैच सेंटर के रूप में तैयार कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
IPRD Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
#begusarai