नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ गाँव व वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य - सांसद श्रीमती संध्या राय
अभियान का उद्देश्य सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं का सभी नागरिकों को मौके पर ही लाभ पहुंचाना - विधायक भिण्ड श्री कुशवाह
"सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके द्वार" शिविर हुआ सम्पन्न
सांसद श्रीमती संध्या राय के मुख्य आतिथ्य तथा विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जनपद अध्यक्ष भिण्ड श्रीमती सरोज बघेल के विशिष्ट आतिथ्य में गत दिवस जनपद पंचायत भिण्ड द्वारा सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री वीर सिंह चौहान, एसडीएम भिण्ड श्री महेंद्र सिंह सौजन्य, सीईओ जनपद भिण्ड सुश्री शालू दोहरे सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने सम्बोधित कर कहा कि राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ सीधेउनके गाँव व वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखण्ड स्तरपर प्रदेशव्यापी "सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार"का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान प्रदेश में चल रहे व्यापक 'सेवा संकल्प अभियान' (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय घटक है।
विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त फ्लैगशिप हितग्राहीमूलक योजनाओं का आम नागरिकों, विशेषकर कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचितों और कमजोरवर्गों को मौके पर ही लाभ पहुंचाना है। इस अभियान को 'जन-विश्वास अभियान' के साथ भी संबद्ध कियागया है, ताकि जनता के बीच सुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक जवाबदेही के विश्वास का सेतु स्थापितहो सके।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान द्वारा बताया गया कि शिविर में होने वाले प्रमुख कार्य के रूप मेंविभिन्न योजनाओं के शेष पात्र हितग्राहियों को सूचीबद्ध करशेष पात्र हितग्राहियों को शासन द्वारा दिये गए वार्षिक टारगेट अनुसार कैंप में ही लाभ देना है।
शिविर में बच्चों द्वारा समाज को बेटी पढ़ाओ - बेटी बचाओ का संदेश देने हेतु नुक्कड़ नाटक की की प्रस्तुति की गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind
Bhind, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026