"संकल्प वृक्ष के लिए भिण्ड से मिट्टी संग्रहण
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 01 नवंबर को भोपाल में लगेगा संकल्प वृक्ष"
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 01 नवंबर के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में एनसीसी द्वारा भोपाल में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इस वृक्षारोपण में मुख्यमंत्री द्वारा संकल्प वृक्ष के नाम से वृक्षारोपण किया जाएगा।
इस संकल्प वृक्ष की खासियत यह है कि मध्यप्रदेश के हर जिले की मिट्टी का संग्रहण एनसीसी द्वारा कर भोपाल भेजा जाएगा।
इसी कड़ी में भिण्ड से भी मिट्टी का संग्रहण किया जा रहा है। यह मिट्टी भिण्ड में स्थित गौरी सरोवर से संग्रहित की गई है।
भिण्ड 30 एमपी बटालियन एनसीसी के कमांडर कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के निर्देशन में 30 एमपी बटालियन से सीनियर अंडर ऑफिसर अतुल शर्मा इस मिट्टी को लेकर जाएंगे। भिण्ड से मिट्टी का दान मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती संध्या राय द्वारा 30 एमपी बटालियन में किया गया।
इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़, एडम अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल के.के. श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर मदन सिंह, एएनओ एवं जिला खेल प्रशिक्षक श्री संजय पंकज उपस्थित रहे एवं समस्त पीआई स्टाफ कैडेट्स के साथ मौजूद रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind