प्रतापगढ़: महुली में जर्जर मकान ढहने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की, JCB लगाकर किया जर्जर मकान ध्वस्त
प्रतापगढ़ में जर्जर मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खतरनाक जर्जर मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने अन्य जर्जर भवनों पर भी सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं।