करगहर: करगहर में CPI की राष्ट्रव्यापी पदयात्रा शुरू, जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का ऐलान
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरुवार को करगहर प्रखंड में जनसमस्याओं को लेकर पदयात्रा की शुरुआत की गई। करगहर अंचल सचिव महेंद्र प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा सहुआर गांव से प्रारंभ होकर करगहर बाजार, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय होते हुए सिरसिया तक पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवा, ग्रामीण और पा