Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित *आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी—जिलाधिकारी* जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कैम्प कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आश्रितों को माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय रामपाल, गणेशी देवी पत्नी स्वर्गीय शत्रुधन सिंह, कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय रमाशंकर व्यास तथा रामदेवी विद्यार्थी पत्नी स्वर्गीय चन्द्रमान विद्यार्थी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनका त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने अमर शहीद परिवारों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी दिन है। आज भारत आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि नागरिक सशक्तिकरण केवल अधिकारों की जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों के निर्वहन से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। युवाओं को शिक्षा, कौशल, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए तथा महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। किसानों की आय में वृद्धि, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, महिला सशक्तिकरण तथा बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा की दिशा में जनपद में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, बेहतर हो रहा सड़क नेटवर्क, जालौन झांसी लिंक एक्सप्रेसवे , औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार और विभिन्न विकास परियोजनाएं जालौन को विकास की नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और जनपद को और आगे ले जाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बने। उन्होंने नागरिकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी न्यायिक रिन्कू सिंह राही ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ अपने दायित्वों का बोध भी कराती है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सभी को देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र यादव, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार संजय आदि मौजूद रहे।

Jalaun, Jalaun | Aug 15, 2026

MORE NEWS

दमा गांव की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- आखिर किसकी मौत का इंतजार?
DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun निवेदन है कि संज्ञान ले और बच्चों को स्कूल आने जाने के लायक ही सड़क का इंतजाम करवाने की कोशिश करने की कृपा करें।

जालौन। ग्राम दमा की सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि मोटरसाइकिल से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या जिम्मेदार किसी और हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं?

ग्रामीणों ने विधायक जी से सड़क की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है।

दमा गांव की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- आखिर किसकी मौत का इंतजार? DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun निवेदन है कि संज्ञान ले और बच्चों को स्कूल आने जाने के लायक ही सड़क का इंतजाम करवाने की कोशिश करने की कृपा करें। जालौन। ग्राम दमा की सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि मोटरसाइकिल से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या जिम्मेदार किसी और हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने विधायक जी से सड़क की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है।

Jalaun, Jalaun | Aug 16, 2026

kadora..damfar ne mari rodvej bas me takkar kai ghayal

kadora..damfar ne mari rodvej bas me takkar kai ghayal

Jalaun, Jalaun | Aug 16, 2026

jalaun.. pagal kutte ne 15 logo ko kata

jalaun.. pagal kutte ne 15 logo ko kata

Jalaun, Jalaun | Aug 16, 2026