चुरामनपुर उच्च विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम साहिला ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।