एंटी नारकोटिक्स सेल ने 53 ग्राम स्मैक सहित तस्कर दबोचा
पलवल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल दीघोट ने थाना बहीन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 53 ग्राम स्मैक/हेरोइन और वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी उप निरीक्षक हनीश खान के अनुसार, 29 अगस्त को गांव कोट पेट्रोल पंप के पास गंदे नाले के नजदीक मोटरसाइकिल सवार तसलीम निवासी गुराकसर, थाना हथीन को काबू किया गया। डीएसपी हथीन रतनदीप बाली की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 53 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बहीन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Palwal, Palwal | Aug 30, 2026