जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर हरनाहा पेट्रोलपंप के पास मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।