ग्वालियर में बारिश के बीच नर्सिंग छात्रों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, छात्रा बोली: 3 साल की डिग्री के 6 साल हो गए...
ग्वालियर के कटोरा ताल फ्लैग मार्च पर नर्सिंग छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना और अनशन शुरू कर दिया है। NSUI के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन में छात्र तेज बारिश के बावजूद मौके पर डटे हुए हैं और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि डिग्री और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं के कारण उनका करियर वर्षों से अटका हुआ है, जिससे वे न तो समय पर नौकरी के लिए आवेदन कर पा रहे हैं और न ही अस्पतालों में प्रैक्टिस कर पा रहे हैं। NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर शुरू किया गया यह आंदोलन मांगों का स्थायी समाधान होने तक जारी रहेगा।